HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलम्पिक खेलों पर अनिश्चतता को समाप्त करें आयोजक : रोजर फेडरर

टोक्यो ओलम्पिक खेलों पर अनिश्चतता को समाप्त करें आयोजक : रोजर फेडरर

टेनिस के मशहूर खिलाड़ी 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ओलम्पिक आयोजकों से बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वे टोक्यो ओलम्पिक के लेकर बन रहे अनिश्चतता के माहौल का अंत करें।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लुसाने। टेनिस के मशहूर खिलाड़ी 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ओलम्पिक आयोजकों से बड़ा आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वे टोक्यो ओलम्पिक के लेकर बन रहे अनिश्चतता के माहौल का अंत करें।

पढ़ें :- Priyanka Gandhi Roadshow Wayanad : वायनाड में आज प्रियंका गांधी का रोड शो,  लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

फेडरर ने कहा कि वह इन खेलों में भाग लेने को लेकर अभी भी दो दृष्टिकोण में हैं। टोक्यो ओलम्पिक पिछले साल होने थे, लेकिन कोरोना के कारण इन्हे स्थगित किया गया था और अब इनका आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक करना निर्धारित किया गया है, लेकिन कोरोना मामलों से जूझ रहे जापान ने अपनी राजधानी टोक्यो और अन्य तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति को मई के अंत तक बढ़ा दिया है।

2008 के बीजिंग ओलम्पिक में दोहरे स्वर्ण और चार साल बाद लंदन ओलम्पिक में एकल वर्ग में रजत पदक जीतने वाले फेडरर ने शुक्रवार को स्विस टीवी स्टेशन लेमन ब्ल्यू से कहा कि ईमानदारी से कहूं मैं नहीं जानता कि क्या सोचा जाए? मैं दो विचारों से गुजर रहा हूं। मैं ओलम्पिक में खेलना चाहता हूं ,मैं स्विट्जरलैंड के लिए पदक जीतना चाहता हूं। इससे मुझे गर्व होगा, लेकिन यदि यह हालात के कारण नहीं होता है तो इसे समझना वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मेरा मानना है कि एथलीट को फैसला चाहिए कि क्या यह होगा या फिर यह नहीं होगा? मौजूदा समय में हमें यही बताया जा रहा है कि ओलम्पिक अपने समय पर होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...