1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Pune Test Pitch and Weather Report: भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज? जानिए पूरी डिटेल

Pune Test Pitch and Weather Report: भारत बनाम न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज? जानिए पूरी डिटेल

Pune Test Pitch and Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा की टीम पर डब्ल्यूटीसी फाइनल की दावेदारी मजबूत करने के साथ-साथ सीरीज बचाने का दबाव होगा। जबकि टॉम लैथम की टीम 2-0 सीरीज पर कब्जा करके इतिहास रचना चाहेगी। हालांकि, दूसरे टेस्ट में भी हार और जीत काफी हद तक पिच और मौसम पर निर्भर करने वाली है। ऐसे में पुणे की पिच और मौसम का हाल जान लेते हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। दूसरे टेस्ट की पिच स्लो टर्नर हो सकती है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, पिच के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें बेंगलुरु में पहले टेस्ट की तुलना में कम उछाल होगा और यह सपाट और धीमी होगी। इस मैच में भारत तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। यानी टीम एक बार फिर दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलने वाली है। लेकिन, मैच के आखिरी दिन मौसम का बड़ा रोल रहने वाला है।

पुणे टेस्ट में कैसा रहेगा मौसम

बेंगलुरु टेस्ट में बारिश ने कई बार खलल डाला था, लेकिन पुणे टेस्ट के शुरुआती दिनों में बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, खेल के चौथे और आखिरी दिन बारिश रुकावट डाल सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, पुणे में 24, 25 और 26 अक्टूबर को बारिश की संभावना शून्य से 1 प्रतिशत तक है, जबकि 27 अक्टूबर को यह संभावना 25 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। वहीं, खेल के आखिरी दिन यानी 28 अक्टूबर को पुणे में 56 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान है।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...