1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया को पाकिस्तान समझ बैठे थे इंग्लैंड के खिलाड़ी; प्रैक्टिस की भी जरूरत नहीं समझी!

टीम इंडिया को पाकिस्तान समझ बैठे थे इंग्लैंड के खिलाड़ी; प्रैक्टिस की भी जरूरत नहीं समझी!

IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 2025 में भारत दौरा एक बुरे सपने की तरह रहा। टीम को पहले सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20आई सीरीज में 4-1 से धूल चटाई। जिसके रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। हालांकि, अब दोनों सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की सीरीज जीतने की मंशा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 2025 में भारत दौरा एक बुरे सपने की तरह रहा। टीम को पहले सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20आई सीरीज में 4-1 से धूल चटाई। जिसके रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। हालांकि, अब दोनों सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों की सीरीज जीतने की मंशा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

दरअसल, जोस बटलर की टीम पर भारतीय टीम को लेकर गंभीरता न दिखाने के आरोप लग रहे हैं। इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर इंग्लैंड की हार के बाद कहा, ‘रवि शास्त्री और मैं ऊपर बात कर रहे थे कि इन लोगों (इंग्लैंड टीम) ने कम से कम पिछले हफ्ते प्रैक्टिस तो की होगी। उन्होंने सिर्फ नागपुर मैच से एक दिन पहले एक प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। उसके बाद से उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की। केवल एक बल्लेबाज – जो रूट ने नेट पर प्रैक्टिस किया था। मुझे अफसोस है लेकिन आप उपमहाद्वीप में आकर वही गलतियां नहीं कर सकते। और फिर तय करते हैं कि प्रैक्टिस नहीं करेंगे।’

पीटरसन ने कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी, चाहे वह पुरुष हो या महिला, ऐसा नहीं है जो किसी सीरीज में जाने के बाद यह तय करे कि मैं प्रैक्टिस के बिना बेहतर हो जाऊंगा। मुझे बेहद मुझे अफसोस हो रहा। जब मैंने सुना कि इंग्लैंड ने पहले मैच के बाद से अभ्यास नहीं किया तो मैं पूरी तरह हैरान रह गया।’ इससे पहले शास्‍त्री ने तीसरे वनडे के दौरान कमेंट्री करते समय कहा, ‘मैंने जो सुना, इंग्‍लैंड ने इस पूरी सीरीज के दौरान केवल एक ट्रेनिंग सेशन किया। अगर आप कड़ी मेहनत नहीं करेंगे तो आप सुधार नहीं कर सकते।’

पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ओर से भारतीय टीम का ‘अपमान’ करने पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘नहीं, सच में, मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आप भारतीय परिस्थितियों और भारत का इतना अपमान करते हैं। इंग्लिशमैन के नजरिए से मैं काफी दुखी हूं।’

हालांकि, इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने शास्त्री के आरोप के बारे में कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि यह सच है।’ उन्होंने “मुझे लगता है कि हमारा दौरा काफी लंबा रहा है, कुछ दिन लंबी यात्रा पर गए… कई बार ऐसा हुआ कि हमने ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन हमने पूरे दौरे के दौरान काफी ट्रेनिंग की। हम निश्चित रूप से एक बहुत अच्छा माहौल बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसे आलसी माहौल या प्रयास की कमी के रूप में न समझें। खिलाड़ी प्रदर्शन करने, अच्छा प्रदर्शन करने और सुधार करने के लिए बेताब हैं।’

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...