1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भले ही नरेंद्र मोदी जी के पास खूब पैसा और ताकत, लेकिन भगवान नहीं…अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

भले ही नरेंद्र मोदी जी के पास खूब पैसा और ताकत, लेकिन भगवान नहीं…अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मैं भगवान की कृपा और देश के करोड़ों लोगों की दुआओं की वजह से जेल से छूटकर आया हूं। मुझे और मनीष सिसोदिया जी को आज यहां देखकर BJP वाले बड़े दुखी हो रहे हैं। हमारे साथ इस दुनिया को चलाने वाले भगवान का आशीर्वाद है। आज मैं कहना चाहूंगा कि भले ही नरेंद्र मोदी के पास खूब पैसा और ताकत है, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचे केजरीवाल ने कहा, हमारे साथ इस दुनिया को चलाने वाले भगवान का आशीर्वाद है। आज मैं कहना चाहूंगा कि भले ही नरेंद्र मोदी के पास खूब पैसा और ताकत है, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं।

पढ़ें :- RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप

पूर्व सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के स्पेशल सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि, आज मैं भगवान की कृपा और देश के करोड़ों लोगों की दुआओं की वजह से जेल से छूटकर आया हूं। मुझे और मनीष सिसोदिया जी को आज यहां देखकर BJP वाले बड़े दुखी हो रहे हैं। हमारे साथ इस दुनिया को चलाने वाले भगवान का आशीर्वाद है। आज मैं कहना चाहूंगा कि भले ही नरेंद्र मोदी के पास खूब पैसा और ताकत है, लेकिन मोदी भगवान नहीं हैं।

इसके साथ ही कहा, मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला। मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला? बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी। मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं। उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाए।

इसके साथ ही कहा, 27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं। आपके पास तो केंद्र सरकार है। केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में। आपको कौन रोक रहा है? जनता बड़ी सयानी है। जनता देखती है, चुप रहती है। वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है।

दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं। पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है। वे उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे, उन दोनों बातों पर चोट किया। मुझ पर फर्जी केस किया…सबको जेल में डाल दिया। हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए।

 

पढ़ें :- पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...