1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर, 15 अगस्त तक रहेगा जारी

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर, 15 अगस्त तक रहेगा जारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान अपने जोश में है। यह अभियान 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। यहां के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाये।

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान अपने जोश में है। यह अभियान 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। यहां के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाये। उन्होंने ये भी कहा है कि इस साल भी हम सब पूरे मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा लहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प की अभिव्यक्ति के लिये है और इस महाअभियान में हम खुद भी जुड़ें और दूसरों को भी जोड़े।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश में भी 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...