1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ex husband अरबाज के निकाह के समय आधी रात सड़कों पर इस हाल में नजर आईं Ex Wife मलाइका

Ex husband अरबाज के निकाह के समय आधी रात सड़कों पर इस हाल में नजर आईं Ex Wife मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खाने ने अपनी गर्लफ्रेंड शौरा खान के साथ निकाह कर लिया। इस शादी में बॉलीवुड की कुछ खास हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया में शादी की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान मलाइका का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Bollywood actor Arbaaz Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड शौरा के साथ निकाह कर लिया। इस शादी में बॉलीवुड की कुछ खास हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया में शादी की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस दौरान मलाइका (Malaika Arora) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- फंकी ड्रैगन बॉल जेड पैंट में सलमान खान को देख भड़के लोग, कहा- भाई है या रणवीर सिंह...

वीडियो के अनुसार वे आधी रात को सड़क पर घूमती नजर आ रही है। एक तरफ जहां अरबाज खान (Arbaaz Khan)  अपनी गर्लफ्रेंड शौरा के साथ निकाह कर लिया है वहीं दूसरी तरफ अरबाज  (Arbaaz Khan) की एक्स वाइफ मलाइका (Malaika)  मुंबई की सड़कों पर अकेले घूमती स्पॉट की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका (Malaika Arora)  क्रिसमस मास में शामिल होती हुई नजर आईं। इसी दौरान मलाइका कैमरे में कैद हो गई। मलाइका ने ब्लैक कलर के फॉर्मल ब्लेजर के साथ व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था। मलाइका ने अपने बालों में रेड कलर का रिबन लगा कर हेयरस्टाइल बनाई हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan)  ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से की। दोनों की निकाह सेरेमनी रविवार देर शाम अरबाज (Arbaaz Khan)  की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई। अरबाज की शादी में सलमान अपनी भाभी शूरा खान के साथ जमकर नाचे। इस दौरान पूरा खान परिवार झूम-झूमकर डांस करता नजर आया है। इस दौरान सलमान खान ने कुर्ता पायजामा पहन रखा था, जिसमें भाईजान खूब जम रहे थे।

आपको बता दें कि  अरबाज (Arbaaz Khan)  ने पहले शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से की थी। मलाइका और अरबाज खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है। अरबाज और मलाइका (Malaika Arora)  का साल 2017 में तलाक हो गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...