1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Excise Policy Case : अब तिहाड़ जेल भेजे गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Excise Policy Case : अब तिहाड़ जेल भेजे गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेजा है। ईडी (ED) ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) की मांग की थी।

पढ़ें :- IPL Champions 2026 : आरसीबी लगातार दूसरी बार बनी चैम्प‍ियन, गुजरात को फाइनल में रौंदा, किंग कोहली-रस‍िक जीत के हीरो

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी (ED) की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी (ED) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कोर्ट परिसर में पेशी पर आने के दौरान कहा कि जो पीएम कर रहे है। वह देश की लिए सही नहीं है।

केजरीवाल ने जेल में की इन चीजों की मांग

पढ़ें :- योगी सरकार ने 21 से ज्यादा जिलों में नए CMO की तैनाती , चार साल से ज्यादा तैनात सीएमओ को भी हटाया, देखें तबादला लिस्ट

केजरीवाल पक्ष के वकील ने जेल में कुछ दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही, तीन किताब की मांग की है, रामायण, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बाय जर्नलिस्ट नीरज चौधरी, महाभारत। केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगी है।

केजरीवाल नहीं कर रहे जांच में सहयोग: ईडी 

एएसजी राजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे है। अदालत को ये सब बताने का मकसद है कि ईडी आगे भी केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकते है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे है। अदालत को ये सब बताने का मकसद है कि ईडी आगे भी केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...