1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Exercise Bright Star -23 : IL-78 ने मिस्र के मिग-29 में हवा में भरा फ्यूल, IAF का हैरतअंगेज कारनामा देख दुनिया दंग

Exercise Bright Star -23 : IL-78 ने मिस्र के मिग-29 में हवा में भरा फ्यूल, IAF का हैरतअंगेज कारनामा देख दुनिया दंग

Exercise Bright Star : मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा में ब्राइट स्टार-23 अभ्यास  (Exercise Bright Star -23) 27 अगस्त से 16 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) पहली बार भाग ले रही है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियां भी शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Exercise Bright Star : मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा में ब्राइट स्टार-23 अभ्यास  (Exercise Bright Star -23) 27 अगस्त से 16 सितंबर तक आयोजित किया गया है। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) पहली बार भाग ले रही है। इसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, ग्रीस और कतर की वायुसेना टुकड़ियां भी शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य शामिल देशों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना। साथ ही रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही, सीमाओं पार संबंधों को अत्यधिक प्रगाढ़ करना भी है।

पढ़ें :- Israel-Hamas War: रियाद में जुटेंगे दुनिया के 57 इस्लामी देश, इजरायल के खिलाफ बनेगा प्लान!

ये विमान दिखाएंगे अपना दम

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के दल में पांच Mig-29, दो IL-78, दो C-130 और दो C-17 विमान शामिल हैं। इसी के साथ ही गरुड़ विशेष बल (Garuda Special Force) के कर्मियों के साथ स्क्वाड्रन के कर्मचारी भी अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

IL-78 का हवा में जलवा

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसे ही कारनामें मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे ब्राइट स्टार-23 अभ्यास (Exercise Bright Star -23)  में भी देखने को मिले। अभ्यास के दौरान वायुसेना के हैरतअंगेज कारनामे सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के IL-78 ने हवा में मिस्र के मिग-29 में फ्यूल भरा।

पढ़ें :- Multan Airport : मुल्तान हवाई अड्डे पर फ्लाइट से उतारे गए 16 भिखारी, तीर्थयात्री बनकर जा रहे थे सऊदी अरब

भारत और मिस्र के बीच गहरा संबंध

बता दें कि भारत और मिस्र के बीच हमेशा गहरे संबंध रहे हैं। सन 1960 के दशक में संयुक्त रूप से दोनों देशों ने एयरो-इंजन (Aero-Engine)और विमान के विकास पर काम किया था।

पढ़ें :- 'भारत के लिए सऊदी अरब सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक,' क्राउन प्रिंस से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी का बयान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...