1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर के देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगो के उड़े चिथड़े, तीन की मौत

सहारनपुर के देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई लोगो के उड़े चिथड़े, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। यह धमाका इतना खतरनाक था कि कई लोगो को चिथड़े उड़ गए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका (Explosion in a firecracker factory) हो गया। यह धमाका इतना खतरनाक था कि कई लोगो को चिथड़े उड़ गए।

पढ़ें :- SIR में ‘फॉर्म 7’ के जरिए भाजपा कई जिलों से पीडीए और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की कर रही साज़िश: अखिलेश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवबंद मुजफ्फरगर मार्ग पर ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में पुरानी फैक्ट्री है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके से ग्रामीणों में दहशत मच गई। धमाके की आवाज सुन ग्रामीण अपने अपने घरों से निकल कर फैक्ट्री की तरह भागे। वहां का नजरा देख लोगो की रुंह कांप गई।

कई लोगो के चिथड़े उड़ गए और जगह जगह उनके शरीर के अवशेष थे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पटाखा फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिलते ही देवबंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिनको ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए।

सूचना मिलते ही डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने डीएम एसएसपी को बताया कि फैक्ट्री में गैर पक्ष के लोग भी काम करते है। लेकिन सभी सुरक्षित है। उन्होंने तीन लोगो पर शक जताते हुए उनको पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि धमाका साजिश के तहत किया गया है। आरोपी जब तक पकड़े नहीं जाएंगे वह शांत नहीं बैठेंगे।

पढ़ें :- IAS Transfer: यूपी में 6 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, नगेंद्र प्रताप को बनाया गया मंडलायुक्त आगरा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...