1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Falgun Mass 2022: इस दिन  से शुरू होगा  फाल्गुन मास, जानिए आनंद और उल्लास के व्रत-त्योहारों के बारे में

Falgun Mass 2022: इस दिन  से शुरू होगा  फाल्गुन मास, जानिए आनंद और उल्लास के व्रत-त्योहारों के बारे में

फाल्गुन मास के आते आते शीत का असर कम और ताप का असर बढ़ने लगता है । इस मास की शुरुआत बसंत ऋतु की विदाई से होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Falgun Maas 2022: फाल्गुन मास के आते आते शीत का असर कम और ताप का असर बढ़ने लगता है । इस मास की शुरुआत बसंत ऋतु की विदाई से होता है। वर्ष का बहुत बड़ा त्योहार होली इस के मास के उल्लास में चार चांद लगा देता। धार्मिक रूप से भी इस महीने का काफी महत्व है। हिंदू धर्म के कई बड़े त्योहार भी इसी महीने में पड़ते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फागुन महीना की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है साल 2022 में होली 18 मार्च शुक्रवार दिन को मनाई जाएगी इसे हम धूलंडी और बड़ी होली भी कहते हैं और होलिका दहन 2022 में 17 मार्च को किया जाएगा जिसे बहुत सी जगह पर छोटी होली के नाम से जाने जानते हैं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

फाल्गुन मास में अष्टमी तिथि को मां लक्ष्मी और मां सीता की पूजा की जाती है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवजी की आराधना की जाती है। यह दिन महाशिवरात्रि का पर्व कहलाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का मिलन हुआ था।फाल्गुन मास में चंद्रमा का जन्म भी माना जाता है। इस माह चंद्रमा की भी पूजा की जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...