1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MS Dhoni को मिस करेंगे फैंस : IPL 2026 से ठीक पहले CSK को लगा बड़ा झटका

MS Dhoni को मिस करेंगे फैंस : IPL 2026 से ठीक पहले CSK को लगा बड़ा झटका

अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं तो यह खबर निराश कर सकती है। धोनी IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वह इस समय पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की समस्या से जूझ रहे हैं...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

स्पोर्ट्स डेस्क, पर्दाफाश: अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं तो यह खबर निराश कर सकती है। धोनी IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वह इस समय पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की समस्या से जूझ रहे हैं और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। IPL 2026 के कार्यक्रम को देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स को पहले दो हफ्तों में चार से पांच मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि धोनी कम से कम 4 से 5 मैच मिस कर सकते हैं। यह उनके लंबे IPL करियर में पहली बार होगा जब वह चोट के कारण इतने मैचों से बाहर रहेंगे, जो टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। इन मुकाबलों में धोनी की गैरमौजूदगी फैंस के लिए निराशाजनक है। हालांकि टीम के पास विकल्प मौजूद हैं।

धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि कप्तानी पहले से ही रुतुराज गायकवाड़ के पास है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं और जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव पर चोट से उबरने में समय लगना स्वाभाविक है। अब फैंस को उनकी जल्द वापसी का इंतजार रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...