HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. किसान आंदोलन: सरकार कृषि कानून वापस लें, और कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

किसान आंदोलन: सरकार कृषि कानून वापस लें, और कोई दूसरा समाधान नहीं: प्रियंका गांधी वाड्रा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध मे किसानो का धरना प्रदर्शन आज भी जारी है किसान संगठनों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाए।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिया जाना ही इस मुद्दे का समाधान है, क्योंकि इसके अलावा कोई दूसरा समाधान नहीं है।

उन्होंने पंजाब के उन कांग्रेस सांसदों से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की, जो केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध और प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में पिछले 1 महीने से जंतर-मंतर पर खुले आसामान के नीचे धरने पर बैठे हुए हैं।

आपको बता दें  गुरजीत सिंह औजला, रवनीत बिट्टू, जसबीर गिल और कई अन्य सांसदों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास 12, तुगलक लेन पहुंचकर प्रियंका से मुलाकात की। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी अपने परिवार के एक सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने के चलते इन दिनों विदेश में हैं। सांसदों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने कहा कि हम बिलकुल पीछे नहीं हटेंगे। हम किसानों के साथ हमेशा रहे हैं। समाधान यही है कि कानून वापस लिए जाएं। इसके अलावा कोई और समाधान नहीं है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...