1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. fatty liver problem: डेली डाइट में इन चीजों को करें शामिल दूर होगी फैटी लिवर की दिक्कत

fatty liver problem: डेली डाइट में इन चीजों को करें शामिल दूर होगी फैटी लिवर की दिक्कत

फैटी लीवर की दिक्कत में लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है।जिसकी वजह से लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पाता। फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन करने से फायदेमंद हो सतता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

fatty liver problem: फैटी लीवर आजकल बेहद आम समस्या है। अनियमित जीवनशैली और अनाप शनाप कुछ भी बाहर खा लेने की आदत के चलते आजकल युवा इसका शिकार हो रहे हैं।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट बोला- 54000 करोड़ की डिजिटल धोखाधड़ी सरासर डकैती, कुछ बैंक भूल रहे अपनी जिम्मेदारी

फैटी लीवर  की दिक्कत में लिवर सेल्स में फैट जमा होने लगता है।जिसकी वजह से लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पाता। फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन करने से फायदेमंद हो सतता है।

फैटी लिवर (fatty liver ) की दिक्कत है तो ब्लूबेरी को डाइट में शामिल करना फाययदेमंद हो सकता है। इसके अलावा चकोतरा का सेवन करना फैटी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है। चकोतरे में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसके अलावा सूजन से लड़ने और बैक्टीरिया से लीवर को बचाने में हेल्प करता है।

फैटी लिवर (fatty liver )  की दिक्कत में एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से लिवर हेल्दी रहता है। सेब में सॉल्यूबल फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

जिसके कारण लिवर की चर्बी (fatty liver )  को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसलिए, अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो आपको नियमित रूप से सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

पढ़ें :- 'तुम कौन सी जाति की हो? मैं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा...' HDFC बैंक की महिला कर्मचारी का दावा, सहकर्मी के पति ने कही थीं ये बातें

खट्टे फल जैसे संतरा व नींबू आदि का सेवन भी फैटी लिवर की समस्या होने पर करना चाहिए। दरअसल, वे साइट्रिक एसिड, पोटेशियम, विटामिन सी और बायोफ्लेवोनोइड से भरपूर होते हैं, जिसके कारण वे डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं और साथ ही साथ सूजन को भी कम करते हैं। जिसके कारण आपको फैटी लिवर की समस्या (fatty liver problem) होने पर लाभ मिलता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...