HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. आखिरकार दिल्ली को मिला मेयर, आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय को मिली जीत, केजरीवाल बोले-गुंडे हार गए, जनता जीत गई

आखिरकार दिल्ली को मिला मेयर, आप प्रत्याशी शैली ओबरॉय को मिली जीत, केजरीवाल बोले-गुंडे हार गए, जनता जीत गई

सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली में मेयर चुनाव हुआ। आखिरकार दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रत्याशी शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) ने मेयर पद का चुनाव जीता है। उनको 150 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली में मेयर चुनाव हुआ। आखिरकार दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रत्याशी शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) ने मेयर पद का चुनाव जीता है। उनको 150 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

बता दें कि, शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

गुंडे हार गए, जनता जीत गई
बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आज आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) ने मेयर पद का चुनाव जीता है। इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि, गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi)  के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...