1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

बंदरगाह पर खड़े जहाज में अचानक लगी आग, हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्वी चीन के तट पर स्थित एक बड़े शिपिंग हब किंगदाओ बंदरगाह पर खड़े एक मालवाहक जहाज में आग लगने की अत्यंत ही दर्दनाक घटना हुई है। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी का यह जहाज मरम्मत के लिए खड़ा था। आपको बता दें कि यह उत्तर-पूर्वी चीन के तट पर स्थित एक बड़े शिपिंग हब किंगदाओ बंदरगाह की घटना है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी चीन के तट पर स्थित एक बड़े शिपिंग हब किंगदाओ बंदरगाह (Qingdao Port) पर खड़े एक मालवाहक जहाज में आग लगने की अत्यंत ही दर्दनाक घटना हुई है। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग लापता हैं। बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी (Beihai Shipbuilding Company) का यह जहाज मरम्मत के लिए खड़ा था। आपको बता दें कि यह उत्तर-पूर्वी चीन के तट पर स्थित एक बड़े शिपिंग हब किंगदाओ बंदरगाह की घटना है। आग गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लगी और स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे तक बुझा दी गई। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है।

पढ़ें :- भारत-चीन के बीच छह साल बाद सीधी उड़ान सेवा होगी बहाल , चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे से पहले बड़ा एलान

ट्रैकिंग वेबसाइट वेसलफाइंडर (Tracking website VesselFinder) के अनुसार, शिन्हुआ समाचार एजेंसी (Xinhua News Agency) द्वारा जारी एक तस्वीर में जहाज की पहचान ओशन मेलोडी के तौर पर की गई है। इसपर लाइबेरिया का झंडा लगा था। शिन्हुआ (Xinhua) की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर कुल 42 लोग सवार थे। 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पांच लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

‘धमाके की आवाज नहीं, बस धुआं देखा’

एक गवाह ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया, कि मैंने अचानक जहाज से धुआं निकलते देखा, लेकिन आग कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। मैंने कोई धमाका नहीं सुना और न ही कोई गंध महसूस की। इस जहाज की लंबाई 623 फुट है।

आपको बता दें कि यह जहाज 31 अगस्त को किंगदाओ शिपयार्ड पहुंचा था और तब से वहीं खड़ा है। इस शिपयार्ड के संचालन की जिम्मेदारी सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के पास है। शिन्हुआ ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने जहाज पर लापता लोगों को बचाने के लिए तुरंत बचाव अभियान चलाने के आदेश दिए।

पढ़ें :- BRICS समिट: सात साल बाद भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, 400 लोगों का दल भी होगा साथ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...