1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष Sonia Gandhi दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती किया है।

पढ़ें :- यूपी में शराब की 880 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी, करें ऑनलाइन आवेदन

इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital)  में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

लोकसभा चुनाव करीब देख राजनीति में एक्टिव हुईं गांधी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) करीब आने के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुईं थी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से दाखिल कर सकते हैं नामांकन,मीडिया रिपोर्ट्स में दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...