1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से दाखिल कर सकते हैं नामांकन,मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

अखिलेश यादव 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से दाखिल कर सकते हैं नामांकन,मीडिया रिपोर्ट्स में दावा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खुद चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसा दवा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खुद चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसा दवा मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दावा है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 25 अप्रैल को कन्नौज सीट से नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

पढ़ें :- सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को किया किडनैप : सौरभ भारद्वाज

हाल ही में कन्नौज सीट (Kannauj Seat) से उन्होंने अपने भतीजे और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दामाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को टिकट दिया था, लेकिन अब सूत्रों ने दावा किया है कि सपा की कन्नौज यूनिट से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  से ही चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। साथ अपने चुनाव न लड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा है।

कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की पत्नी डिंपल ने 2019 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) लड़ा था। उनका मुकाबला यहां पर भाजपा के सुब्रत पाठक से था। डिंपल सुब्रत पाठक (Subrata Pathak) से 12 हजार के मार्जिन से चुनाव हार गई थीं। इस चुनाव में डिंपल को 5.50 लाख वोट मिले। जबकि सुब्रत को 5.63 लाख वोट मिले।हालांकि, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP founder Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद मैनपुरी सीट (Mainpuri Seat) पर उपचुनाव हुआ, इसमें डिंपल जीतीं और संसद पहुंचीं।

 

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...