1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व IPS व राम मंदिर ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन,अंतिम संस्कार कल

पूर्व IPS व राम मंदिर ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन,अंतिम संस्कार कल

पटना स्थित महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट (Ayodhya Mandir Trust) के संस्थापक व पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal)  का कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। पटना स्थित महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट (Ayodhya Mandir Trust) के संस्थापक व पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal)  का कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal) ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

पढ़ें :- LPG Price : होली से पहले सिलेंडर के रेट में लगी आग, अब आपके शहर में कितने हो गए नए रेट

मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे पूर्व IPS

किशोर कुणाल (Kishore Kunal) मुजफ्फरपुर के बरूराज के रहने वाले थे। उनकी पहचान एक कड़क आईपीएस अधिकारी के रूप में होती थी। किशोर कुणाल (Kishore Kunal)  का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बरुराज गांव में ही हुई।निधन के बाद उनके शव को घर लाया गया, जहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहें हैं। अब तक मंत्री एवं समधी अशोक चौधरी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी, पप्पू यादव, तेज प्रताप यादव, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख जताया है।

CM नीतीश कुमार ने बताया सामाजिक और प्रशासनिक क्षति

CM नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal)  के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि ‘ पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal)  जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।’

पढ़ें :- ईरान में खामेनेई की मौत के बाद कौन बनेगा सुप्रीम लीडर? ये कट्टरपंथी कमांडर ले सकता है उनका स्थान

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जताया दुख

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha) ने लिखा कि ‘महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी कृतियों को हमेशा याद रखा जायेगा। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ऊ शांति!’

सम्राट चौधरी ने जताया दुख

सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने लिखा कि ‘पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है। आचार्य किशोर कुणाल (Acharya Kishore Kunal)  जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है। उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ऊ शांति’

पढ़ें :- अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई, 40 दिनों के शोक का एलान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...