HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, दुनिया में शोक की लहर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, दुनिया में शोक की लहर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ था। उनके निधन पर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर शुक्रवार को सुबह जानलेवा हमला हुआ था। उनके निधन पर दुनियाभर के नेता दुख जता रहे हैं। नारा शहर में हमलावर ने भाषण के दौरान उनपर दो गोलियां दागी थी। खबरें आई थी कि उनकी गर्दन और सीने में गोली के निशान थे। साथ ही उन्हें अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा था।

पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 हुई। आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जापान के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe) हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishidaव अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं।

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...