1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बरेली जेल किया गया शिफ्ट, कोर्ट ने सात साल की सुनाई थी सजा

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बरेली जेल किया गया शिफ्ट, कोर्ट ने सात साल की सुनाई थी सजा

बाहुबली और  पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh) को शनिवार को सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार (Jaunpur District Jail) से बरेली जेल (Bareilly Jail) शिफ्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जौनपुर।  बाहुबली और  पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh) को शनिवार को सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार (Jaunpur District Jail) से बरेली जेल (Bareilly Jail) शिफ्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। धनंजय बीती छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार (Jaunpur District Jail)  में बंद थे।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) को अपहरण और रंगदारी के मामले में जज शरद चंद त्रिपाठी की कोर्ट ने सजा सुनाई थी। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh)  समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में वो तीन माह जिला कारागार में बंद रहे। इसके बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Former MP Dhananjay Singh)  की जमानत हुई। मामले में पुलिस ने विवेचना करके तीन माह के अंदर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

कोर्ट ने दो अप्रैल 2022 को धनंजय और सहयोगी पर आरोप तय किए थे। इसके बाद 130 तारीखों की सुनवाई के बाद पांच मार्च 2023 को धनंजय समेत दो को दोषी पाया गया। इसके बाद छह मार्च 2024 को सजा सुनाई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा (Superintendent of Police Dr. Ajay Pal Sharma) ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...