1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. EX- New Zealand PM Jacinda : न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड संग की शादी,कोविड के चलते विवाह में हुई देरी

EX- New Zealand PM Jacinda : न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने ब्वॉयफ्रेंड क्लार्क गेफोर्ड संग की शादी,कोविड के चलते विवाह में हुई देरी

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने एक छोटे समारोह में अपने लंबे समय के साथी क्लार्क गेफोर्ड के संग शादी के बंधन में बंध गईं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Former New Zealand PM Jacinda : न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधान मंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने एक छोटे समारोह में अपने लंबे समय के साथी क्लार्क गेफोर्ड के संग शादी के बंधन में बंध गईं। कोविड प्रतिबंधों के कारण उन्हें 2022 में अपनी मूल शादी की योजना रद्द करनी पड़ी। विवाह कार्यक्रम हॉक्स बे के एक अंगूर के बाग में आयोजित किया गया था।  शादी के दौरान प्रेमी जोड़े ने इस पूरे कार्यक्रम की मेजबानी की और बारीकी से नजर रखी।

पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल 

अर्डर्न और गेफोर्ड(47) ने 2014 में कथित तौर पर डेटिंग शुरू की थी और पांच साल बाद सगाई कर ली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री की सरकार के कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण सभाओं को 100 लोगों तक सीमित कर दिया गया था।

इस शादी में केवल परिजन, करीबी दोस्त और अर्डर्न(43) के पूर्व सहयोगी सांसदों को आमंत्रित किया गया था। इनमें अर्डर्न के उत्तराधिकारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी शामिल थे। अर्डर्न और गेफोर्ड(47) ने 2014 में कथित तौर पर डेटिंग शुरू की थी और पांच साल बाद सगाई कर ली थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री की सरकार के कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण सभाओं को 100 लोगों तक सीमित कर दिया गया था। इसके बाद 2022 में उनकी शादी को स्थगित कर दिया गया था। अर्डर्न ने उस वक्त कहा था,”यही जिंदगी है और मैं न्यूजीलैंड के लोगों से अलग नहीं हूं।”

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...