1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. घर्मशाला के एक ही कमरे में मिली चार लाशें, एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए थे सभी, जांच में जुटी पुलिस

घर्मशाला के एक ही कमरे में मिली चार लाशें, एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से राजगीर घूमने आए थे सभी, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के राजगीर जनपद में एक ही कमरे में चार लोगों की लाशें मिली है। मरने वालों में दो औरते भी शामिल है। सभी एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से घूमने के लिए राजगीर आए थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के राजगीर जनपद में एक ही कमरे में चार लोगों की लाशें मिली है। मरने वालों में दो औरते भी शामिल है। सभी एक सप्ताह पहले बेंगलुरु से घूमने के लिए राजगीर आए थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने धर्मशाले के कमरे को भी सीज कर दिया। मरने वालों में किसी की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह धर्मशाला में जमा किए गए पहचान पत्र के अनुसार एक व्यक्ति की पहचान बेंगलुरु निवासी जीआर नाग प्रसाद के रूप में की जा रही है।

पढ़ें :- होली और ईद के पर्व पर ​विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे

बेंगलुरु से चार लोग घूमने के लिए एक सप्ताह पहले बिहार के राजगीर गए थे। वहां पर उन्होने एक धर्मशाले में एक कमरा बुक किया था। सभी एक ही कमरे में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह धर्मशाले के एक कर्मचारी को उनके कमरे के पास तेज बदबू आई, जिस पर उसने अपने सीनियर और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरा खोल कर देखा तो चार लोगों के शव फंदे से लटक रहे थे। आनन-फानन में पुलिस कर्मचारियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोरिंसक टीम के साथ मौके पर पहुंच और कमरे की सघन जांच करवाइ। धर्मशाला के प्रभारी मुकेश जैन ने पुलिस को बताया कि सभी 31 जनवरी को आए थे और दो फरवरी को आखिरी बार धर्मशाला के लोगों ने सभी को देखा था। इसके बाद से उनका कमरा लगातार बंद था। चारों में से एक व्यक्ति ने अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाया था। आधार कार्ड पर नाम जीआर नाग प्रसाद और पता बेंगलुरु दर्ज था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों की शिनाख्त कि जा रही है। प्रथम द्धष्ट में मामला आत्महत्या कर लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...