1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, चार की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, चार की मौत

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोग फंसे हुए थे। हालांकि, सभी इसमें से ज्यादा को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर 40 से 50 लोग फंसे हुए थे। हालांकि, सभी इसमें से ज्यादा को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार, आग बॉयलर में धमाके के बाद लग गई। इस घटना के बाद आसपास ही काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई है। बॉयलर का धमाका इतनी तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किलोमीटर में इसकी आवाज सुनाई दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...