1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मणिपुर के खनपी गांव में सेना पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी ढेर

मणिपुर के खनपी गांव में सेना पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी ढेर

मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर जिले (Churachandpur District) से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित खनपी गांव (Khanpi Village) में मंगलवार तड़के सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार उग्रवादी मारे गए। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर जिले (Churachandpur District) से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित खनपी गांव (Khanpi Village) में मंगलवार तड़के सेना (Army) और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (UKNA) के चार उग्रवादी मारे गए। रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना के दस्ते पर बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

पढ़ें :- Manipur Violence : मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हमला, तीन वाहन फूंके, तलाशी अभियान के बाद भड़की हिंसा

यूकेएनए एक गैर-एसओओ (UKNA Non-SOO) उग्रवादी संगठन है। हाल के दिनों में इस संगठन की तरफ से कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिनमें एक गांव प्रमुख की हत्या, स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में शांति भंग करने के प्रयास शामिल थे। इसके बाद ही सेना की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

सेना (Army) और असम राइफल्स (Assam Rifles) ने बयान में कहा है कि यह ऑपरेशन क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...