1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर के कामजोंग जिले में 3 घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

मणिपुर के कामजोंग जिले में 3 घंटे के भीतर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Manipur Earthquake: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के कामजोंग जिले में आज सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप आया। जिसका असर पड़ोसी राज्य मेघालय में भी देखने को मिला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Manipur Earthquake: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के कामजोंग जिले में आज सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप आया। जिसका असर पड़ोसी राज्य मेघालय में भी देखने को मिला है।

पढ़ें :- भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार वाले राज्य मध्य प्रदेश में शासन नाम की नहीं बची कोई चीज़: राहुल गांधी

पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने आगे बताया कि भूकंप सुबह 5.59 बजे आया और इसका केंद्र कामजोंग जिले में था। पड़ोसी जिले उखरुल जिले, राजधानी इम्फाल और यहां तक कि मेघालय में भी झटके महसूस किए गए, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसके बाद सुबह करीब नौ बजे भी भूकंप आया। जिसकी तीव्रता पहले आए भूकंप की तुलना में कम थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मणिपुर के कामजोंग में सुबह करीब 9:03 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक इन दोनों भूकंप में किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...