1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. World Billionaires List 2023 : टॉप-10 अरबपतियों की सूची से भारत आउट, जानें अडानी और अंबानी की पोजीशन?

World Billionaires List 2023 : टॉप-10 अरबपतियों की सूची से भारत आउट, जानें अडानी और अंबानी की पोजीशन?

Billionaires List 2023 : एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जैसे भारतीय उद्योगपतियों (Indian Industrialists)के लिए साल 2023 निराशाजनक रहा। दोनों दिग्गज भारतीय उद्योगपति टॉप-10 अरबपतियों (Indian Industrialists Top-10 Billionaires) की सूची से बाहर हो चुके हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Billionaires List 2023 : एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जैसे भारतीय उद्योगपतियों (Indian Industrialists)के लिए साल 2023 निराशाजनक रहा। दोनों दिग्गज भारतीय उद्योगपति टॉप-10 अरबपतियों (Indian Industrialists Top-10 Billionaires) की सूची से बाहर हो चुके हैं।

पढ़ें :- Pankaj Udhas Net Worth : 51 रुपये पंकज उधास की थी पहली कमाई, जानें अपने पीछे करोड़ों की छोड़ गए हैं संपत्ति?

बता दें कि साल 2022 में दिग्गज भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani)  अपनी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण टॉप-10 अरबपतियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। अडानी ने बिल गेट्स, से लेकर मार्क जकरबर्ग और जेफ बेजोस जैसे धुरंधर कुबेरों को पछाड़ते हुए दुनिया के टॉप-10 रईसों में दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म (Hindenburg Research Firm) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह (Adani Group) को ऐसा झटका लगा, जिसकी समूह ने कल्पना भी नहीं की थी। समूह की कंपनियों के शेयर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मात्र 9 दिन में ग्रुप की कंपनियों के शेयर 60 फीसदी तक कम हो गए। जिसका नतीजा ये हुआ कि गौतम अडानी (Gautam Adani)   अपनी आधी संपत्ति गंवा बैठे यानी उनका नेटवर्थ आधा हो गया।

टॉप-10 से अडानी – अंबानी बाहर

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) की ताजा टॉप-10 उद्योगपतियों की सूची से अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani)  और रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  की रवानगी हो चुकी है। अडानी जहां 64.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की संपत्ति में भी 6 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट आई है, जिसके कारण वे 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी संपत्ति अब 82.60 अरब डॉलर रह गई है।

धनकुबेरों की सूची में इनका है दबदबा

पढ़ें :- Gautam Adani की 100 अरब डॉलर वाले क्लब में जोरदार वापसी, दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बनें

धनकुबेरों की सूची में फ्रेंच बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट (French businessman Bernard Arnault) सबसे टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति में 33.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 196 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसके बाद ट्विटर के मालिक और टेस्ला फाउंडर एलन मस्क (Tesla founder Elon Musk) का नंबर आता है। टॉप 10 अमीरों की सूची में सुपरपॉवर अमेरिका (Superpower America) का दबदबा है। सबसे अधिक अमेरिकी उद्योगपतियों ने जगह बनाई है। शीर्ष 10 में जिन अमेरिकी बिजनेसमैनों ने जगह बनाई है, वे हैं – एलन मस्क (रैंक-2), जेफ बेजोस (रैंक-3), लैरी ऐलीसन (रैंक-4), वॉरेन बफेट (रैंक-5),  बिल गेट्स (रैंक-6), कार्लोस स्लिम हेलू और परिवार (रैंक-7) लैरी पेज(रैंक-8) और  सर्गेइ ब्रिन (रैंक-9)  शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...