1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Girl dance video: ट्राफिक जाम होते ही जब ऑटो से उतरकर रास्ते में डांस करने लगे लड़की, और फिर …

Girl dance video: ट्राफिक जाम होते ही जब ऑटो से उतरकर रास्ते में डांस करने लगे लड़की, और फिर …

हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में  बेंगलुरु के जाम को एक अलग नजरिए से पेश किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जाम में फंसी हुई है और ऑटो से उतरकर रास्ते में चल रही पार्टी में जाकर डांस करने लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Girl dance video: हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में  बेंगलुरु के जाम को एक अलग नजरिए से पेश किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जाम में फंसी हुई है और ऑटो से उतरकर रास्ते में चल रही पार्टी में जाकर डांस करने लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। खबर लिखने तक इस वीडियो को लगभग 3 करोड़ बार देखा जा चुका है।

पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रैफिक जाम में ऑटो में बैठी हुई है। रास्ते के किनारे कुछ लोग ढोल बजा रहे हैं और डांस कर रहे हैं। जाम की वजह से ऑटो रुकी हुई है, इतने में लड़की ऑटो से उतरती है और रास्ते के किनारे चल रही पार्टी में जाकर डांस करने लगती है। आसपास के लोग पहले तो देखकर समझ नहीं पाते हैं, लेकिन फिर थोड़ी ही देर में सभी इस माहौल का आनंद लेने लगते हैं। लड़की जाकर थोड़ी देर डांस करती है और वापस खुशी से आकर ऑटो में बैठ जाती है।


यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और वे इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को बेंगलुरु के जाम का सकारात्मक पक्ष बताया है। उनका कहना है कि इस वीडियो से पता चलता है कि बेंगलुरु के लोग कितने खुशमिजाज हैं और वे किसी भी मुश्किल स्थिति में भी सकारात्मक रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...