1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में रेलवे अफसर की शादी में जा पहुंची मुंबई से गर्लफ्रेंड, जमकर काटा हंगामा

Lucknow में रेलवे अफसर की शादी में जा पहुंची मुंबई से गर्लफ्रेंड, जमकर काटा हंगामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा बने रेलवे अफसर की शादी में मुंबई से आयी गर्लफ्रेंड ने जमकर हंगामा काटा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को तिलक कार्यक्रम के बाद रविवार को गेस्टहाउस में बारात जानी थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दूल्हा बने रेलवे अफसर की शादी में मुंबई से आयी गर्लफ्रेंड ने जमकर हंगामा काटा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को तिलक कार्यक्रम के बाद रविवार को गेस्टहाउस में बारात जानी थी। बारात निकलने की तैयारियां चल ही रही थीं कि अचानक दूल्हे के घर पर मुंबई से उसकी आयी गर्लफ्रेंड पहुंच गई।

पढ़ें :- Pankaj Chaudhary Biography: यूपी बीजेपी के नए 'चौधरी' बने पंकज, ऐसा है राजनीतिक इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से युवती सीधा लड़के के घर पर आ धमकी और हंगामा शुरू कर दिया। बातचीत की कोशिश विफल होने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। लड़के के पक्ष के लोग और प्रेमिका को लेकर पुलिस मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गई। देर रात तक पंचायत चलती रही।

उधर, वधू पक्ष के लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जब घटना की जानकारी हुई तब उन लोगों के भी होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोग भी मोहनलालगंज थाने पहुंच गए। वहां पर सारे पक्षों में आपस में बातचीत होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...