1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gold Rate Today : सोने-चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today : सोने-चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट, जानें लेटेस्ट दाम

सोने-चांदी (Gold and Silver) के दाम में गुरुवार, 15 मई को बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,375 रुपए घटकर 91,484 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोने-चांदी (Gold and Silver) के दाम में गुरुवार, 15 मई को बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,375 रुपए घटकर 91,484 रुपए पर आ गया है। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

वहीं, चांदी का भाव भी 2,297 रुपए कम होकर 94,103 रुपए पर आ गया है। बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 96,400 रुपए थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था।

1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क (Hallmark) लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड (Certified Gold) ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क (Hallmark) यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...