वैश्विक भू-राजनीतिक हलचलों (Global Geopolitical Developments) के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Gold Silver Rate Today : वैश्विक भू-राजनीतिक हलचलों (Global Geopolitical Developments) के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को सुबह के समय फिर गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो गुरुवार, 9 अप्रैल को सुबह के वक्त 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 149536 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया। जो बीते दिन शाम के समय 1 लाख 51 हजार रुपये के पार था। निवेशक एमसीएक्स (MCX) के संकेतों पर पैनी नजर रखे हुए हैं, क्योंकि कीमतों में होने वाले बदलावों का सीधा असर खरीदारों के सेंटिमेंट पर पड़ रहा है।
वहीं, 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136975 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में भी 8 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक की भारी गिरावट देखी गई है।
वैश्विक स्तर पर युद्धविराम की खबरों के बाद आज MCX पर सोने के वायदा भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि बाजार में अभी भी अस्थिरता बनी हुई है क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव का असर ट्रेडिंग वॉल्यूम पर पड़ रहा है।