1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. खुशखबरी: मंहगाई से लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत, Petrol-Diesel के दाम में हो सकती है बड़ी कटौती!

खुशखबरी: मंहगाई से लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत, Petrol-Diesel के दाम में हो सकती है बड़ी कटौती!

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को नए साल में बड़ी राहत मिल सकती है। काफी दिनों से पेट्रोल—डीजल की कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Petrol-Diesel Rate:  पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को नए साल में बड़ी राहत मिल सकती है। काफी दिनों से पेट्रोल—डीजल की कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ सकती है।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

कच्चे तेल के दामों में वैसे ही कमी आई है और अब सऊदी अरब (Saudi Arabia) के इस कदम के बाद भारत के लिए कच्चा तेल और भी सस्ता हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सऊदी अरब ने कच्चे तेल के दामों में कमी करने का निर्णय लिया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सउदी अरब ने ये तय किया है कि एशियाई और यूरोप के देशों में वो सस्ते दामों में कच्चे तेल बेचेगा। बता दें कि, भारत के लिए ये अच्छी खबर है। दरअसल, भारत पहले ही रूस से कम दाम में कच्चा तेल खरीद रहा है।

अब सउदी अरब से भी उसे कम दाम पर कच्चे तेल मिल सकेगा। इससे इंपोर्ट बिल को घटाने में मिदद मिलेगी। तो आने वाले दिनों में आम लोगों को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर महंगाई से राहत दिलाई जा सकेगी।

 

पढ़ें :- यूपी में शराब की 880 दुकानों के लिए होगी ई-लॉटरी, करें ऑनलाइन आवेदन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...