HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अलविदा 2022: टीम इंडिया के लिए खास नहीं रहा ये साल, एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप से भी हुई बाहर

अलविदा 2022: टीम इंडिया के लिए खास नहीं रहा ये साल, एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप से भी हुई बाहर

साल 2022 आज खत्म होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिए ये साल काफी उथल—पुथल जैसा रहा। यही नहीं एशिया कप से लेकर टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम में बदलाव की मांग ने जोर भी पकड़ा है। यही नहीं इस साल टीम में कप्तानी विवाद भी सुर्खियों में रहा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अलविदा 2022: साल 2022 आज खत्म होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिए ये साल काफी उथल—पुथल जैसा रहा। यही नहीं एशिया कप से लेकर टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम में बदलाव की मांग ने जोर भी पकड़ा है। यही नहीं इस साल टीम में कप्तानी विवाद भी सुर्खियों में रहा। संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का मौका नहीं मिलने पर भी सवाल खड़े हुए। आइए जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2022 कैसा रहा?

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

ljghtac

साउथ अफ्रीका से मिली हार
साल 2022 की शुरूआत ही भारतीय टीम के लिए खराब रही। शुरूआत में ही टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया।

कप्तानी विवाद चर्चाओं में रहा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी विवाद भी साल 2022 में देखने मिला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के साथ ही विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। इससे पहले पिछले साल टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में रोहित टी20, वनडे के बाद टेस्ट के भी कप्तान बनाए गए।

रोहित शर्मा और विराट कोहली

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

कोहली की फॉर्म बनी चिंता
कोहली की फॉर्म को लेकर भी साल 2022 काफी सुर्खियों में रहा। इस साल कोहली अपनी फॉर्म को लेकर काफी जूझते नजर आए। हालांकि, इस साल हुए टी20 विश्व कप में कोहली ने शानदार वापसी की। यही नहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया जो लंबे समय तक याद किया जाएगा।

एशिया कप से हुए बाहर
साल 2022 में हुए एशिया कप में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसमें टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की थी लेकिन सुपर-फोर में पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम चयन और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे।

टी20 विश्व कप में मिली हार
इस साल हुए टी20 विश्व कप में भी टीम इंडिया ने अच्छी शुरूआत की थी। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड से करारी हार मिली थी। सेमीफाइनल मैच को इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत लिया था।

Icc Awards:सूर्यकुमार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट, रिजवान से मुकाबला, वनडे में कोई भारतीय नहीं - Suryakumar Yadav Shortlisted Icc T20 Player Of The Year Awards With ...

सूर्यकुमार यादव बने तूफानी बल्लेबाज
इस साल भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की भी खूब चर्चाएं हुईं। सूर्यकुमार यादव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। उनके बल्ले से खूब रन बरसे।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...