1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि इनसे इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे…अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा

इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि इनसे इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे…अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है, नौकरी रोजगार है नहीं। हमें अपने आप को खड़ा करने के लिए दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ रहा है, रुपया 90 रुपए पहुंच गया है डॉलर के मुकाबले।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है, नौकरी रोजगार है नहीं। हमें अपने आप को खड़ा करने के लिए दूसरे देशों का सहारा लेना पड़ रहा है, रुपया 90 रुपए पहुंच गया है डॉलर के मुकाबले।

पढ़ें :- अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी...सीएम योगी के चुनौती पर अखिलेश यादव का पलटवार

इस दौरान उन्होंने SIR पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इलेक्शन कमिशन की जिम्मेदारी यह बनती है कि ज्यादा से ज्यादा वोट बने, लेकिन इधर SIR के बहाने बीजेपी के लोग ये कोशिश कर रहें हैं कि वोट ज्यादा से ज्यादा काटा जाए।

सपा प्रमुख ने आगे कहा, सहारनपुर की जनता ने पिछली बार भी गठबंधन की मदद की। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की और गठबंधन की सरकार हो, इस दिशा में सहारनपुर की जनता मदद करेगी। साथ ही कहा, इंडिगो पर सरकार का दबाव इसलिए नहीं है क्योंकि इनसे इन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड लिए थे। यह उदाहरण है कि पूंजीवादी लोग सरकार पर हावी हैं।

उन्होंने, नकीली कफ सिरप के मामले पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि, आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, सब जानकारी है उसके बाद भी बुलडोजर नहीं चल रहा है इसका मतलब यह है कि सरकार की स्कीम वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया और मजबूती से चल रही है।

 

पढ़ें :- अखिलेश ने पुलिस कार्रवाई पर दी चेतावनी, बोले- अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...