1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: “नगर के विकास में निभाएं अग्रणी भूमिका” – विधायक ऋषि त्रिपाठी

नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: “नगर के विकास में निभाएं अग्रणी भूमिका” – विधायक ऋषि त्रिपाठी

नौतनवा में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण: “नगर के विकास में निभाएं अग्रणी भूमिका” – विधायक ऋषि त्रिपाठी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पालिका परिषद नौतनवा में सोमवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

पढ़ें :- नौतनवा में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ उबाल, अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “जनसेवा हमारी प्राथमिकता है। सभासद नगर के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में अग्रणी भूमिका निभाएं।” उन्होंने विश्वास जताया कि नव-शपथित सभासद जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

शपथ ग्रहण की प्रक्रिया एसडीएम नवीन कुमार द्वारा कराई गई। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अपनी मौजूदगी से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी का स्वागत नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार तथा अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बुके और माल्यार्पण कर किया।

समारोह के समापन पर नव-शपथ ग्रहण किए सभासदों ने एक स्वर में नगर के व्यापक विकास, स्वच्छता अभियान को गति देने, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

पढ़ें :- यूपी में गेहूं की खरीद शुरू, सवा लाख किसानों ने कराया पंजीकरण, 48 घंटे में होगा भुगतान

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...