1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. GST Collection: अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये के पार

GST Collection: अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये के पार

अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा है। अब तक का ये दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 13 प्रतिशत अधिक रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

GST Collection: अक्टूबर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा है। अब तक का ये दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में संग्रहित 1.52 लाख करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 13 प्रतिशत अधिक रहा है।

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

बता दें कि, अक्टूबर 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2023 के बाद दूसरा सबसे अधिक 1.72 लाख करोड़ रुपये है। अप्रैल, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी संग्रह 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...