HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से खतरा, दी गई जेड प्लस की सुरक्षा

Gurmeet Ram Rahim: गुरमीत राम रहीम को खालिस्तानी समर्थकों से खतरा, दी गई जेड प्लस की सुरक्षा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  (Gurmeet Ram Rahim) की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा (z plus security) दी गई है। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)  फरलो पर जेल से बाहर हैं। इस बीच इंटेलिजेंस को इनपुट मिला है कि खालिस्तान समर्थकों से उन्हें जान का खतरा है। इसको देखते हुए इनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  (Gurmeet Ram Rahim) की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा (z plus security) दी गई है। गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)  फरलो पर जेल से बाहर हैं। इस बीच इंटेलिजेंस को इनपुट मिला है कि खालिस्तान समर्थकों से उन्हें जान का खतरा है। इसको देखते हुए इनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

बता दें कि, बीते दिनों गुरगमी राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) फरलो पर बाहर आए थे। वो साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। सोमवार को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो के खिलाफ हाईकोर्ट में पूरा रिकॉर्ड सौंपा था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि फरलो का निर्णय तय प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

अब इस मामले में बुधवार को निर्धारित की गई है। बता दें कि, गुरमीत राम रहीम को फरलो के मिलने के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे थे। उन्हें पंजाब चुनाव से ठीक पहले फरलो मिली थी। इसको लेकर पंजाब के समाना से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह सोहाली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।

याची ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई है। याची ने कहा कि राम रहीम का पंजाब की कई सीटों पर गहरा प्रभाव है और ऐसे में उसकी फरलो से पंजाब में शांति भंग हो सकती है।

 

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...