1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Gochar :  गुरु ने किया बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर , इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

Guru Gochar :  गुरु ने किया बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर , इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

देवताओं गुरु बृहस्पति देव गोचर करते हुए  पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखा है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति और राशि स्वामी बुध हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Gochar : देवताओं गुरु बृहस्पति देव गोचर करते हुए  पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखा है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति और राशि स्वामी बुध हैं। नक्षत्र की देवी अदिति हैं। इस नक्षत्र पर गुरु का प्रभाव होने के कारण इसे शुभ माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को दोपहर शुक्र देव ने पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर किया था, जिसके बाद अब 13 अगस्त 2025 को गुरु ने भी पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखा है। बुधवार को गुरु का ये गोचर प्रात: काल 5 बजकर 44 मिनट पर हुआ है।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

बुधवार को गुरु के गोचर से कई राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं, जिसमें वृषभ राशि, कर्क राशि और सिंह राशि के जातक शामिल हैं। आइये जानते हैं इन्हीं तीन राशियों के राशिफल के बारे में।

वृषभ राशि
इस वक्त शुक्र गोचर का भी वृषभ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है।  जो लोग लंबे समय से साक्षीदारी में काम कर रहे हैं, उनकी तरक्की होगी। इसके अलावा नौकरी कर रहे जातकों से उनका बॉस प्रभावित होगा और अन्य सहकर्मियों के सामने तारीफ करेगा। सेहत के लिहाज से भी आने वाले दो हफ्ते उम्रदराज जातकों के हित में रहेंगे।

कर्क राशि
बिजनेस के काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा नए व्यावसायिक समझौते भी आपके हित में रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही आपकी कार्यशैली में सुधार होगा और   यश मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की सेहत में भी शुक्र और गुरु गोचर से अगस्त माह में सुधार होगा। इसके अलावा कोई गंभीर चोट लगने की भी संभावना नहीं है। व्यापार में साझेदारी से व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में ग्रहों की कृपा से मधुरता बनी रहेगी।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...