1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Guru Nakshatra Parivartan 2024 : देव गुरु बृहस्पति देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन , इन  राशियों को मिलेगा लाभ

Guru Nakshatra Parivartan 2024 : देव गुरु बृहस्पति देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन , इन  राशियों को मिलेगा लाभ

देवताओं के गुरु  बृहस्पति देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है।  गुरु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है।  मई माह के अंत से पहले कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guru Nakshatra Parivartan 2024 : देवताओं के गुरु  बृहस्पति देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले है।  गुरु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है।  मई माह के अंत से पहले कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इसी के साथ बुध और गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है। आज से दो दिन बाद यानी 29 मई 2024 को गुरु ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर होगा। बुधवार के दिन रात 09 बजकर 47 मिनट पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा।  गुरु ग्रह अगले 21 दिन तक कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और कुछ राशियों के लिए ये 21 दिन अच्छे साबित होंगे।

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

शास्त्रों में गुरु ग्रह के देवगुरु का नाम दिया गया है। यह सबसे शुभ ग्रह माना जाता है, क्योंकि ये सद्बुद्धि के साथ ज्ञान का भी दाता कहा जाता है। जन्म कुंडली में गुरु का परिवर्तन जातकों के जीवन में भी परिवर्तन लेकर आता है।

मेष राशि
मेष राशि के लिए गुरु का गोचर काफी शुभ साबित होने जा रहा है। करियर में बड़ा ब्रेक मिलेगा, दोस्त आपको फायदा कराएंगे। काफी समय से रुके हुए काम बनने लगेंगे और धन का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और बिजनेस में लाभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलेगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए भी गुरु का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और नौकरी के साथ-साथ बिजनेस करने वालों को भी काफी फायदा मिलेगा। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट का खास ख्याल रखना होगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा और परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का ये गोचर खास लाभ देने वाला साबित होने जा रहा है। बिजनेस करने वालों के लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में अगर खटपट थी तो उसे सुलझाने के योग बन रहे हैं। यात्रा का लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के संयोग बनेंगे।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...