Haier ने चार दरवाजे वाला नया रेफ्रिजरेटर भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फ्रिज दमदार फीचर्स के साथ आता है। हायर अप्लायंसेज इंडिया ने भारत में ल्यूमियर नाम से चार दरवाजों वाली रेफ्रिजरेटर की एक नई रेंज लॉन्च की है।
Haier 4-door refrigerator : Haier ने चार दरवाजे वाला नया रेफ्रिजरेटर भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फ्रिज दमदार फीचर्स के साथ आता है। हायर अप्लायंसेज इंडिया ने भारत में ल्यूमियर नाम से चार दरवाजों वाली रेफ्रिजरेटर की एक नई रेंज लॉन्च की है। यह नई रेंज डिज़ाइन और रोज़मर्रा के उपयोग पर केंद्रित है, और उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने किचन के उपकरणों को बुनियादी कार्यक्षमता से समझौता किए बिना अलग लुक देना चाहते हैं। बड़ी क्षमता और आकर्षक रंगों के विकल्पों के साथ, ल्यूमियर रेंज आधुनिक घरों के लिए है, जहाँ रेफ्रिजरेटर अब केवल एक उपयोगी वस्तु नहीं रह गया है। इसमें 520 लीटर की कैपेसिटी मिलती है। वहीं फ्रीजर के लिए 15 परसेंट स्पेस अलग से दिया गया है।
कलर
रेफ्रिजरेटर कलरफुल स्टील फिनिश के साथ आता है, जो ग्लॉस और मैट ऑप्शन में मिलेगा. इस सीरीज को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- पर्ल वॉइट, पिंक और रोसेट वॉइट में लांच किया है। हायर का कहना है कि इस रेंज के पीछे का विचार एक ऐसा रेफ्रिजरेटर पेश करना है जो घर के इंटीरियर में आसानी से घुलमिल जाए और फिर भी देखने में आकर्षक लगे।
कीमत
भारत में हायर लुमियर कलरफुल 4-डोर रेफ्रिजरेटर रेंज की शुरुआती कीमत 83,990 रुपये है। ये रेफ्रिजरेटर 30 जनवरी 2026 से उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें हायर की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और देश भर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
कनवर्टिबल ज़ोन
लुमियर रेंज में चार दरवाजों वाला लेआउट है जो ताज़ा और फ्रोजन सेक्शन को अलग करके खाने-पीने की चीजों को ज्यादा व्यवस्थित रखने में मदद करता है। इसकी एक प्रमुख विशेषता इसका कनवर्टिबल ज़ोन है, जो उपयोगकर्ताओं को अपनी जरूरतों के अनुसार स्टोरेज स्पेस के एक बड़े हिस्से को बदलने की सुविधा देता है।
स्पेस
85 प्रतिशत तक स्पेस को कनवर्ट किया जा सकता है, जबकि 15 प्रतिशत तक को फ्रीज़र स्टोरेज के रूप में रखा जा सकता है। इससे त्योहारों, पार्टियों या साप्ताहिक किराने की खरीदारी के दौरान स्पेस को एडजस्ट करना आसान हो जाता है।
डिजिटल कंट्रोल पैनल
इस रेफ्रिजरेटर में एक बाहरी डिजिटल कंट्रोल पैनल दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता दरवाजा खोले बिना ही तापमान बदल सकते हैं। इससे लगातार कूलिंग बनी रहती है और ठंडी हवा का अनावश्यक नुकसान नहीं होता।