1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Happy Birthday Alka Yagnik: कभी प्लेबैक सिंगिंग से की थी शुरुआत, अब के सिंगर्स को मानती हैं फूहड़ता

Happy Birthday Alka Yagnik: कभी प्लेबैक सिंगिंग से की थी शुरुआत, अब के सिंगर्स को मानती हैं फूहड़ता

बॉलीवुड फेमस सिंगर अलका याग्निक ने अपने खूबसूरत आवाज का जादू हर किसी पर चलाया है। अलका आज अपना 55 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। उनके चाहने वाले आज दुनियाभर में मौजूद हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड फेमस सिंगर अलका याग्निक ने अपने खूबसूरत आवाज का जादू हर किसी पर चलाया है। अलका आज अपना 55 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। उनके चाहने वाले आज दुनियाभर में मौजूद हैं। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। अलका का जन्म आज ही के दिन यानी 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। इस खास दिन पर अब उन्हें दुनियाभर से ढेरों शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं।

पढ़ें :- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हॉर्ट अटैक से निधन, छाई शोक की लहर

आपको बता दें, उनके घर में संगीत का माहौल था और इसी की वजह से उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ गई। केवल 6 साल की उम्र में अलका याग्निक ने काम करना शुरू कर दिया था। सबसे पहले अलका याग्निक आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं। उसके बाद 10 साल की उम्र में वह अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और यहाँ वह फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं। यहां राज कपूर को उनकी आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया गया।

बतौर प्लेबैक सिंगर शुरू किया करियर 

उसके बाद अलका याग्निक ने बतौर प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते वह मशहूर हो गयीं। आप सभी को बता दें कि अलका याग्निक अब तक करीब 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। उन्होंने साल 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी, लेकिन वह अब अपने पति से अलग रह रही हैं।

वैसे दोनों के बीच कोई लड़ाई नहीं हुई बल्कि दोनों के अलग रहने का कारण दोनों का अपना-अपना काम है। अलग रहने के बाद भी दोनों का रिश्ता बेहतरीन बना हुआ है। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सायशा हैं। वैसे अलका याग्निक कुछ समय से गाना नहीं गा रही हैं और इसकी वजह वह आज के संगीत में बदलाव को मानती हैं।

नई रही पहले वाली बात 

अलका का मानना है कि बॉलीवुड में गानों की मधुरता खो गई है और उसकी जगह फूहड़ता ने ले ली है। केवल इतना ही नहीं बल्कि उनका कहना है कि वह अच्छे गाने गाना चाहती हैं ना कि फूहड़। वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि बॉलीवुड में अलका ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं।


इस लिस्ट में ‘अगर तुम साथ हो’, ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘मैयां यशोदा’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘परदेसी परदेसी’, ‘तुझे याद न मेरी आई’, ‘दिल लगा लिया’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘चांद छुपा बादल में’, ‘ऐ मेरे हमसफर’ जैसे कई गाने शामिल हैं। अलका को 7 बार फिल्मफेयर और दो नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...