HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Happy New Year 2023: धोनी, रोहित, विराट समेत अन्य क्रिकेटर्स ने जानिए कैसे किया नए साल का स्वागत

Happy New Year 2023: धोनी, रोहित, विराट समेत अन्य क्रिकेटर्स ने जानिए कैसे किया नए साल का स्वागत

देश में धूम—धाम से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। सभी अपने—अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर अपने अपने तरीके से इस जश्न को मना रहा हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों की तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें कोई अपने दोस्त तो कोई परिवार के साथ नए साल का जश्न मना रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Happy New Year 2023: देश में धूम—धाम से नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। सभी अपने—अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर अपने अपने तरीके से इस जश्न को मना रहा हैं। इस बीच क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों की तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें कोई अपने दोस्त तो कोई परिवार के साथ नए साल का जश्न मना रहा है।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस बार नए साल के मौके पर कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास भी परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने का मौका था। आइए जानते हैं कौन—खिलाड़ी किस तरह से नए साल का जश्न मनाया है।

. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का जश्न मनाया। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने नए साल के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

. विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाया। उन्होंने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नए साल का जश्न दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने खुद अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।

पढ़ें :- Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु में बारिश भी हुई तो टेंशन की बात नहीं...चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम

. सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक वीडियो के साथ फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...