1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Harak Singh Rawat : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री के 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फॉरेस्ट लैंड घोटाले से जुड़ा मामला

Harak Singh Rawat : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री के 17 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फॉरेस्ट लैंड घोटाले से जुड़ा मामला

Harak Singh Rawat : उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई ईडी ने फॉरेस्ट लैंड घोटाले मामले (Forest Land Scam Case) में की है। जिसमें उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ तक हरक सिंह रावत के करीब 17 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। पिछले साल भी अगस्त में उत्तराखंड विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला

फॉरेस्ट लैंड घोटाले में ईडी ने PMLA के तहत छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने दो मामलों में हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसमें एक मामला जमीन घोटाले से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला अवैध पेड़ों की कटाई का है। इन दोनों मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हरक सिंह रावत कांग्रेस से पहले भाजपा में थे। 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उनको भाजपा से निकाल दिया गया था। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इससे पहले उन्‍होंने 2016 में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ बगावत करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...