1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरिद्वार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत

हरिद्वार से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 की मौत

हरदोई-लखीमपुर सीमा पर मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुल्तानपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए…

By Harsh Gautam 
Updated Date
  1. हरदोई-लखीमपुर सीमा पर मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सुल्तानपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार हरिद्वार से दर्शन कर घर लौट रहा था, तभी उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।

हादसे के बाद कार ट्रॉली में बुरी तरह फंस गई, लेकिन ट्रैक्टर चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह करीब तीन किलोमीटर तक कार को घसीटता रहा। रास्ते में एक अन्य वाहन चालक ने ट्रैक्टर चालक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वाहन रोका गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पढ़ें :- लखनऊ में लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, युवती की मौत, एक युवक गंभीर

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिंचाई विभाग में कार्यरत कैशियर विमल सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह और भांजी आलिख्या वर्मा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दंपती के दोनों बच्चे और एक रिश्तेदार घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...