1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 26 को लड़की देखी, 27 को शादी हो गई: सुहागरात में दुल्हन बोली पहले एक-दूसरे को समझेंगे, सुबह जेवर-कैश लेकर फरार…

26 को लड़की देखी, 27 को शादी हो गई: सुहागरात में दुल्हन बोली पहले एक-दूसरे को समझेंगे, सुबह जेवर-कैश लेकर फरार…

आगरा के सिकंदरा इलाके में शादी के महज छह दिन बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चली गई। परिवार ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई..

By Harsh 
Updated Date

आगरा के सिकंदरा इलाके में शादी के महज छह दिन बाद दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर चली गई। परिवार ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। अदालत के आदेश पर सिकंदरा थाने में दुल्हन, उसके कथित भाई और बिचौलिये समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- आगरा में सुहागरात के बाद लुटेरी दुल्हन फरार, कैश-जेवर भी गायब, FIR दर्ज

परिवार के मुताबिक शादी कराने वाले बिचौलिये जवाहर सिंह ने डेढ़ लाख रुपये लिए थे। उसने प्रयागराज की रहने वाली प्रीति के बारे में बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 26 जून को लड़की दिखाई गई और अगले ही दिन 27 जून को शादी करा दी गई।

सुहागरात पर तबीयत खराब होने की बात कही

शादी के बाद प्रीति ससुराल पहुंची। 28 जून को उसने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए पति से कहा कि दोनों को पहले एक-दूसरे को समझने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। दोनो एक ही कमरे में 6 दिन से अजनबी की तरह रह रहें थे। तीन जुलाई की सुबह घरवालों को प्रीति घर में नहीं मिली। तलाश करने पर पता चला कि वह घर में रखे जेवर और नकदी भी साथ ले गई है।

जेठानी के गहने भी गायब

पढ़ें :- Video: पूर्व प्राचार्य बोलीं- बच्चों इतना पढ़ो कि पैसे देकर, सीनीयर ​को ओवरटेक कर प्रचार्य बनने की नौबत ना आए

परिजनों ने जांच की तो दूल्हे के भाई राहुल की पत्नी के जेवर भी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने बिचौलिये जवाहर सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि उसने पहले पता लगाने की बात कही और बाद में परिवार को चुप रहने के लिए कहा। परिवार का आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज नहीं किया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गई होगी। इसके बाद गुड्डी देवी ने कोर्ट का रुख किया। परिवार ने आरोप लगाया है कि दुल्हन करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा के जेवर डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामान लेकर गई है। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...