HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की तैयारी में इन वस्तुओं को न भूले , जानें त्योहार का  शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज की तैयारी में इन वस्तुओं को न भूले , जानें त्योहार का  शुभ मुहूर्त

महिलाएं हरियाली तीज के त्योहार की प्रतीक्षा बेसब्री से करतीं है। इस दि वो सज धज कर समूह मे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा करतीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hariyali Teej 2023 : महिलाएं हरियाली तीज के त्योहार की प्रतीक्षा बेसब्री से करतीं है। इस दि वो सज धज कर समूह मे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा करतीं है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से भगवान भोले नाथ् से व्रती महिलाओं को अखंण्ड सौभाग्य का अशिर्वाद प्राप्त होता है। हरियाली तीज पर व्रत का पालन करने लिए कुछ आवश्यक नियम है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती है। हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। हरी चुड़ियां पहनती हैं और सुहाग का सामान खरीदती हैं।

पढ़ें :- Hariyali Teej 2023 : इस विधि के साथ करें हरियाली तीज की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

परंपरा के अनुसार, इस व्रत में सास नव विवाहित बहू को कपड़े, हरी चुड़ियां, गहने, मेकअप का सामान, सिंदूर और मेहंदी देती है। इस दिन महिलाएं एक साथ मिलकर सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और खूब नाच गाना होता है।

तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल 2023 में हरियाली तीज का त्योहार 18 अगस्त 2023 की रात 8 बजकर 1 मिनट से शुरु होगा और ये तिथि 19 अगस्त रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त 2023 को ही हरियाली तीज मनायी जाएगी। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन पूजा करने के लिए चार शुभ मुहूर्त हैं।

सुबह 07:47 बजे से 09:22 बजे तक हरियाली तीज की पूजा का पहला शुभ मुहूर्त है
दोपहर 12:32 बजे से दोपहर 02:07 बजे तक दूसरा शुभ मुहूर्त है
शाम 06:52 बजे से रात 07:15 बजे तक तीसरा मुहूर्त है
आखिरी शुभ मुहूर्त रात को 12:10 बजे से 12:55 बजे तक है

पढ़ें :- Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग , जानें त्योहार का शुभ मुहूर्त
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...