HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hariyali Teej 2023 : इस विधि के साथ करें हरियाली तीज की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Hariyali Teej 2023 : इस विधि के साथ करें हरियाली तीज की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

सावन माह में भगवान भोलेनाथ विशेष् कृपा होती है। इस माह के तीज-त्यौहार खास महत्व रखते हैं। इस माह में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hariyali Teej 2023 : सावन माह में भगवान भोलेनाथ विशेष् कृपा होती है। इस माह के तीज-त्यौहार खास महत्व रखते हैं। इस माह में हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत करने से पति को लंबी आयु मिलती है और अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज व्रत के प्रभाव से प्यारा जीवन साथी मिलता है और दाम्पत्य जीवन खुशहाल होता है। उत्साह ,उल्लास,उमंग के पर्व हरियाली तीज पर व्रत का पालन करने लिए कुछ आवश्यक नियम है।

पढ़ें :- Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग , जानें त्योहार का शुभ मुहूर्त

 शुभ मुहूर्त
इस साल 2023 में हरियाली तीज का त्योहार 18 अगस्त 2023 की रात 8 बजकर 1 मिनट से शुरु होगा और ये तिथि 19 अगस्त रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त 2023 को ही हरियाली तीज मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन पूजा करने के लिए चार शुभ मुहूर्त हैं।

त्रिग्रही योग
हरियाली तीज पर इस बार कई दुर्लभ योग बन रहे है। इस बार सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। सिद्ध योग से व्रती को पूजा का फल मिलेगा। वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग की वजह से व्रती को करियर में सफलता मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...