HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग , जानें त्योहार का शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2023 : हरियाली तीज पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग , जानें त्योहार का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में तीज के त्योहार पर उत्साह और उल्लास रहता  है।भारत में पर्व त्योहारों की धूम मची रहती है। हरियाली तीज का पर्व मनाने के लिए महिलाएं कई दिनों पूर्व ही तैयारी करती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hariyali Teej 2023 : सनातन धर्म में तीज के त्योहार पर उत्साह और उल्लास रहता  है।भारत में पर्व त्योहारों की धूम मची रहती है। हरियाली तीज का पर्व मनाने के लिए महिलाएं कई दिनों पूर्व ही तैयारी करती हैं। महिलाएं इस त्योहार को मनाने के लिए सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी  आयु और अपने अखण्ड सौभाग्य के लिए कठिन व्रत रखती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से भगवान भोले नाथ से व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हरियाली तीज पर व्रत का पालन करने लिए कुछ आवश्यक नियम है।

पढ़ें :- Hariyali Teej 2023 : इस विधि के साथ करें हरियाली तीज की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

सावन के गीत
परंपरा के अनुसार, इस व्रत में सास नव विवाहित बहू को कपड़े, हरी चूड़ियां, गहने, मेकअप का सामान, सिंदूर और मेहंदी देती है। इस दिन महिलाएं एक साथ मिलकर सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और खूब नाच गाना होता है।

 शुभ मुहूर्त
इस साल 2023 में हरियाली तीज का त्योहार 18 अगस्त 2023 की रात 8 बजकर 1 मिनट से शुरु होगा और ये तिथि 19 अगस्त रात 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त 2023 को ही हरियाली तीज मनाई जाएगी। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन पूजा करने के लिए चार शुभ मुहूर्त हैं।

त्रिग्रही योग
हरियाली तीज पर इस बार कई दुर्लभ योग बन रहे है। इस बार सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा। सिद्ध योग से व्रती को पूजा का फल मिलेगा। वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग की वजह से व्रती को करियर में सफलता मिलेगी।

झूला झूलना
हरियाली तीज के दिन झूला झूलने की विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन महिलाओं को झूला झूलना चाहिए।

पढ़ें :- Somvati Amavasya 2023 : सोमवती अमावस्या के दिन करें इन वस्तुओं का दान,  ग्रह दोष होंगे शांत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...