1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Hariyali Teej Special Mehndi Design: हरियाली तीज पर लेटेस्ट स्टाइल में लगायें मेहंदी, खूबसूरती में लग जाएंगे 4 चांद

Hariyali Teej Special Mehndi Design: हरियाली तीज पर लेटेस्ट स्टाइल में लगायें मेहंदी, खूबसूरती में लग जाएंगे 4 चांद

हरियाली तीज हर सुहागिन महिला के लिए बेहद ही खास होती है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती है और साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं लाल या फिर हरे रंग का कपड़ा पहनकर मां पार्वती और भोलेनाथ की पूजा करती हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Hariyali Teej Special Mehndi Design: हरियाली तीज (Hariyali Teej) हर सुहागिन महिला के लिए बेहद ही खास होती है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती है और साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं लाल या फिर हरे रंग का कपड़ा पहनकर मां पार्वती और भोलेनाथ की पूजा करती हैं। अगर इस तीज के मौके पर आप मेहंदी लगाने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखा सकते हैं जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।

पढ़ें :- 'पिज्जा-बर्गर' का अत्यधिक सेवन पुरुषों में फर्टिलिटी को गंभीर रूप से कर रहा है प्रभावित, 'AIIMS' के डॉक्टर्स ने की बड़ी चेतावनी

मारवाड़ी डिजाइन

यह मेहंदी बहुत ही पतली और बारीक तरीके से लगाई जाती है। इसमें बारीक रेखाओं के साथ फूल, शंख और नगाड़े जैसा डिजाइन बनाया जाता है। आप इस डिजाइन को अपने हाथों में जरूर लगवाएं।

अरेबिक डिजाइन 

मेहंदी हमेशा से ही लोगों को काफी पसंद आती है। ये डिजाइन आपके हर ड्रेस के साथ चल जाएगा। चाहे सूट हो या फिर साड़ी। आप इस तीज में अरेबिक डिजाइन अपने हाथों में लगा सकते हैं।

पढ़ें :- नीता अंबानी की राम नाम वाली साड़ी ने जीता दिल, दो साल में हुई तैयार, ये आर्ट के साथ स्पिरिचुअल स्टेटमेंट बनी

पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन हाथों में लगने के बाद बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसमें भारतीय और अरेबिक डिजाइन मिलाकर लगा सकते हैं। इस डिजाइन में फूल, शंख जैके अकारों का संतुलन दिखाई देता है।

राउंड शेप मेहंदी डिजाइन

आजकल राउंड शेप मेहंदी डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है बाहर लगवाने के लिए तो आप इसे घर पर भी लगा सकते हैं। ये काफी सरल डिजाइन है और हाथों में काफी खूबसूरत भी लगता है।

मुगलई डिजाइन

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

इस मेहंदी में हथेली का छोटा सा हिस्सा खाली रखा जाता है। बाकि साइड में फूल, पत्ते, कोयरी जैसे डिजाइन का इस्तेमाल किया जाता है और ये डिजाइन कलाई से आगे कोहनी की तरफ से बनता है।

मोरक्कन मेहंदी डिजाइन

इस मेहंदी के डिजाइन का प्रचलन भी इन दिनों काफी ज्यादा है। इस मेहंदी में त्रिकोण, चौकोन और गोलाकार जैसे डिजाइन का ज्यादा इस्तेमाल होता है।

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन

इस मेहंदी का डिजाइन में भारतीय और अरेबिक डिजाइन का यूज होता है। इस डिजाइन को बनाते हुए बाहर की आउटलाइन को मोटी रखी जाती है, लेकिन अंदर का डिजाइन भारतीय शैली के अनुसार बनाया जाता है। इसका लुक भी रचने के बाद काफी अच्छा आता है।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...