1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, राहुल-प्रियंका समेत बजरंग-विनेश का नाम हैं शामिल

Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, राहुल-प्रियंका समेत बजरंग-विनेश का नाम हैं शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं, अब सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार के कमर कस चुकी हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024) के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वहीं, अब सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार के कमर कस चुकी हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

 

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट तक का नाम भी शामिल है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कन्हैया कुमार, सुप्रिया श्रीनेत, राज बब्बर, प्रताज सिंह बाजपा, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी भी हैं।

हरियाणा (Haryana Election 2024) के 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, तो वहीं भिवानी सीट पर कांग्रेस सीपीआई (एम) के प्रत्याशी कॉमरेड ओमप्रकाश का समर्थन करेगी। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान कराएं जाएंगे और आठ अक्टूबर को नतीजे सामने आएंगे।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...