1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. विपक्षी फैला रहे हैं भ्रम, शैलजा ने कहा कि उनकी रगों में है कांग्रेस का खून, पिता वह भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी

विपक्षी फैला रहे हैं भ्रम, शैलजा ने कहा कि उनकी रगों में है कांग्रेस का खून, पिता वह भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के बीच कांग्रेस सासंद और दिग्गज पार्टी नेता कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) की कथित नाराजगी की चर्चा तेजी से चल रही थी । कहा जा रहा था कि बीएसपी (BSP) और बीजेपी (BJP) ने उन्हें पार्टी जॉइन करने तक का ऑफर दे दिया था।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के बीच कांग्रेस सासंद और दिग्गज पार्टी नेता कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) की कथित नाराजगी की चर्चा तेजी से चल रही थी । कहा जा रहा था कि बीएसपी (BSP) और बीजेपी (BJP) ने उन्हें पार्टी जॉइन करने तक का ऑफर दे दिया था। चर्चा यह भी थी कि मुख्यमंत्री चेहरा बनाए जाने और विधानसभा का टिकट न मिलने की वजह से वह नाराज हैं। इसी बीच उन्होंने मुख्यमंत्री पद कि इच्छा को लेकर स्पष्ट कहा है कि उन्हें बिल्कुल इच्छा है। यह नहीं कहा जा सकता कि मुख्यमंत्री पद की इच्छा नहीं है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

आजतक के कार्यक्रम में कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) ने कहा कि चुनाव में टिकट ना दिया जाना पार्टी का फैसला है। सीएम पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि दावेदारी कोई भी रख सकता है। एक सीनियॉरिटी लेवल भी है। वह चीजें मैंने कहीं और उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। कुमारी शैलजा (Kumari Shailja) ने कहा कि कुछ लोगों को हो सकता है मेरी बातों से डर लगा रहता हो। कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारी एक जर्नी है, कुछ लोग हैं जो साथ लगे हुए हैं। तीन पीढ़ी हमें भी लग गईं यहां तक पहुंचने में, लेकिन यह सब केवल अपने लिए नहीं होता। पूरे समुदाय के लिए होता है और हरियाणा में एक विजन लाने के लिए इच्छा हो सकती है। मेरी इच्छा भी थी और वह इच्छा है भी। अभी यह नहीं कहूंगी की इच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह चुकी हूं कि जो भी राजनीतिक रास्ता हम तय करते हैं। उसमें बहुत सारे लोग साथ जुड़ते हैं। सबको लेकर चलना होता है। शैलजा की लड़ाई केवल अपने लिए नहीं बल्कि कमजोर वर्ग के लिए है। इसमें केवल उस समुदाय की बात नहीं है जिसमें मैं पैदा हुई हूं बल्कि महिलाओं की भी बात होनी चाहिए।

बीजेपी और बीएसपी के ऑफर पर क्या बोलीं शैलजा?

केंद्रीय मंत्री व  पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीजेपी में शामिल होने के ऑफर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को जो भी नेता आज टिप्पणी कर रहे हैं उससे काफी लंबा राजनीतिक जीवन मेरा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में मुझे किसी नसीहत की जरूरत नहीं है। मैं खुद अपना रास्ता तय करना जानती हूं। बीजेपी हो या कोई और दल, मुझे लेकर केवल भ्रम फैलाए जा रहे हैं। शैलजा ने कहा कि उनके रगों में कांग्रेस का खून है। जैसे मेरे पिता तिरंगे में लिपटकर आए थे वैसे ही शैलजा भी तिरंगे में लिपटकर जाएगी।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...